खबर का असर: राजधानी के पशु आश्रय पहुंची प्रशासन की टीम, 152 गोवंश में 33 घायल और 7 मृत अवस्था में मिले, कई गायों की हालत बेहद खराब


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित करने के बाद प्रशासन की टीम राजधानी भोपाल में स्थित पशु आश्रय पहुंची। जहां कई गायों की हालत बेहद खराब पाई गई है। पशु आश्रम में मौके पर 152 गोवंश पाए गए। जिसमें 33 घायल अवस्था और 7 गाय मृत अवस्था मिली है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। भोपाल के राज्य पशु चिकित्सालय स्थित आश्रय स्थल में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई। आश्रम स्थल पर जगह-जगह गायों के शव पड़े मिले। बताया गया कि 80 गायों की क्षमता वाले आश्रय स्थल में 152 गाय रखी गई थी। इनमें से 10 से 15 अब तक मर चुकी है। जिंदा और बीमार गायों के बीच ही मृत गायों के शव पड़े हुए है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में गौवंश की बुरी स्थितिः आश्रय स्थल में गायों की मौत, बीमार और जिंदा मवेशियों के बीच पड़े हुए शव, बीजेपी ने गौपालकों पर फोड़ा ठीकरा, कांग्रेस का तंज

किसकी लापरवाही..?

इस मामले में नगर निगम प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी होने के बाद नगर निगम गायों के शव तक नहीं उठाए गए है। अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी गायों की ऐसी दुर्दशा क्यों हो रही है। इस मामले में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक: कहा- देश की जनता ने तीसरी बार नकारा, बजट पर विपक्ष लगा रहा बेबुनियाद आरोप

गायों के मृत पाए जाने पर सियासत

इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते कहा कि गायों और उनके संरक्षण के नाम पर सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसका ठीकरा गौ पालकों पर फोड़ा है। बीजेपी ने कहा कि हमारी सरकार गायों के मामले में संवेदनशील है, सरकार ने गायों के बजट को भी बढ़ाया है। पशुपालन मंत्री और मुख्यमंत्री इस पूरे मामले की जानकारी ले रहे है। जल्दी इसको लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *