MP के इस जिले में तेंदुए का आतंक: 16 बकरियों को बनाया शिकार, लोगों में दहशत


मनीष जायसवाल, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में तेंदुए का आतंक देखने को मिला। तेंदुए के हमले से 16 बकरियों की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग ने बकरी पालकों को मुआवजा देने की बात कही है।

शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर हतनूर गांव में बकरी पालन प्लांट पर वन्य जीव ने बकरियों पर हमला किया। जिससे 16 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। निरिक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के पगमार्क भी मिले है। जिसके बाद विभाग ने तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: राजधानी के तालाब में बड़ी तादात में मछलियां मरी, जानकारों ने कही ये बात

वन विभाग ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीण और मवेशी पालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेंदुए के हमले के बाद बकरी पालन केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्रवासियों मे दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने बकरी पालकों को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: गधों की तलाश में पुलिस: थाने में दर्ज हुआ ऐसा मामला कि हर किसी के उड़ गए होश, CCTV फुटेज खंगाल रहे अफसर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *