खंडवा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत, कई घायल
इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
यह पूरी घटना रोशनी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान रोशनी गांव के सेमलिया फाटे पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा होता देख आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस सहित रोशनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: MP BREAKING: मंत्री तुलसी सिलावट की कार का एक्सीडेंट, कैबिनेट बैठक में शामिल होने जा रहे थे मंत्रालय
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m