हनुमान चालीसा के लिए बढ़ाई गई थाने की सुरक्षा, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका तो पूर्व मंत्री बाहर बैठकर करने लगे पाठ, देखें Video


शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसापढ़ने पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। जिसके बाद उन्होंने थाने के बाहर ही पाठ किया।  

इससे पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने थाने के अंदर अपने कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद वे आज कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान थाने की सुरक्षा के लिए मेन गेट पर बैरिकेट्स लगा दिए गए थे। 

गौरतलब है कि 18 जुलाई को नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग की एफआईआर दर्ज करवाने कांग्रेस अशोका गार्डन थाने पहुंचे थे। इस दौरान थाने में सुंदरकांड चल रहा था। कांग्रेस का आरोप था कि पुलिस ने सुंदरकांड के पीछे एक आम नागरिक का जन्मदिन होने का हवाला दिया था। 

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम थाने FIR करवाने गए थे। वहां थाने में सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। मैं भी 10 साल सीएम रहा यह नियम नहीं है। पुलिस अधिकारी बता रहे थे कि सुंदर पाठ का आयोजन उन्होंने किया। एक आम व्यक्ति का जन्मदिन था उस उपलक्ष्य में वहां पर सुंदर पाठ किया जा रहा था। हमारे भी कार्यकर्ताओं का जन्मदिन आता है अब उनका जन्मदिन भी हम थानों में मनाएंगे। बकरा ईद का आयोजन भी हम थानों में करेंगे। थाने के अंदर सुंदर पाठ नियमों का उल्लंघन है। थाने के अंदर सुंदर पाठ करने की इजाजत किसने दी, उसका नाम स्पष्ट होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हर थाने में सुंदरकांड पाठ करवाने का आवेदन अधिकारियों को देगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *