भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने लिखा CM मोहन यादव को पत्र, प्रदेश में गौ संरक्षण और कठोर नियम बनाने की कही बात


शिवपुरी/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिख कर उनसे गाय संरक्षण हेतु और कठोर नियम बनाने की मांग की है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को लिखे पत्र में भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गौ वंश के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयास अभिनंदनीय हैं परंतु कुछ गौ पालकों द्वारा अपनी जिम्मेदारी से भागने के कारण आज गौ माता सड़क पर दिखाई देती है,यद्यपि सरकार ने प्रदेश में गौ शाला में रहने वाली गौ माता की राशि में वृद्धि की है परंतु कुछ स्वार्थी लोग गौ पालते हैं दूध दुहते हैं और बाद में गौ माता को सड़क पर खुला छोड़ देते हैं।

सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को कहा कि बरसात के मौसम में हर सड़क पर गाय झुंड के झुंड में बैठी या खड़ी मिलती हैं अनेक बार वाहन चालक को गाय दिखाई न देने के कारण या एक दम से सामने आ जाने के कारण दुर्घटना हो जाती है एवम गायों की मृत्यु हो जाती है । पिछले दिनों शिवपुरी के बदरवास में ट्रक चढ़ने के कारण 8 गायों की मृत्यु हो गई थी जिससे मेरा मन अत्यंत व्यथित है। सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव से निवेदन किया कि गौ संरक्षण के कानून में निम्न बातों को जोड़ा जाए।

1.प्रत्येक पंचायत /नगर पालिका में गौ गणना की जाये एवम गौ पालकों को गाय के सींग पर रेडियम लगाना अनिवार्य किया जाए।

2.राष्ट्रीय राज मार्ग पर बैठी मिलने वाली गायों को नजदीकी गौ शाला में छोड़ने की जिम्मेदारी टोल कंपनी की सुनिश्चित की जाए।

3.राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में गौ शाला अनिवार्य रूप से संचालित की जायें एवम राजकीय राजमार्ग के किनारे वाली दो पंचायतों के बीच एक गाय शाला जो गांव सड़क से नजदीक हों वहां खोली जाएं।

4.वाहन चालक द्वारा गाय का एक्सीडेंट करने पर अगर गाय की मृत्यु होती है तो वाहन चालक पर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज हो जिससे कि वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं।

वाहन से दुर्घटना होने पर घायल गाय के उपचार की समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की तय की जाये।
6.वाहन से दुर्घटना होने पर गाय की मृत्यु पर बीमा कंपनी से राशि वसूली जाये जिसका उपयोग शासन अन्य गौ माता की सेवा में करे।

7.सड़क पर गाय छोड़ने वाले गौ पालक से अर्थ दंड बसूला जाये एवम इंकार करने पर गौ माता को शासकीय गौ शाला में भेज दिया जाये एवम प्रतिदिन जितना खर्च गौ माता की व्यवस्था में शासन ने किया है जब तक वह जमा न हो गौ स्वामी को गाय वापिस न दी जाए।

8.प्रत्येक जनपद में एक गौ अभ्यारण्य अनिवार्य रूप से बनाया जाये।

9.अभी समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवम राजकीय राजमार्ग पर टोल संचालित करने वाली कंपनियों को निर्देशित किया जाये कि उनके क्षेत्र में सड़क पर जितनी भी गाय बैठी दिखाई दें सभी के सींग पर रेडियम लगाने की जिम्मेदारी उनकी है एवम अगले 15 दिन में इस काम को पूरा करना अनिवार्य किया जाये।

10.जिन जिलों में वर्ष भर में सड़क दुर्घटना में एक भी गाय दुर्घटना ग्रस्त न हो वहां के जिला प्रशासन को शासन द्वारा सम्मानित किया जाए।

सुरेन्द्र शर्मा ने आशा व्यक्त कि, की मुख्यमंत्री स्वयं गौ सेवक हैं निश्चित तौर पर गौ संरक्षण हेतु उनके द्वारा उक्त निर्णय शीघ्र लिये जायेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *