MP GPF INTEREST RATE – मध्य प्रदेश कर्मचारी प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर घोषित


मध्य प्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खाते में जमा धनराशि के लिए ब्याज दर की घोषणा कर दी है। GPF खाते में प्रत्येक 3 महीने में ब्याज दर की समीक्षा की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन भी किया जाता है। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फिलहाल दिनांक 1 अप्रैल से 30 जून 2024 तक के लिए ब्याज दर की घोषणा की गई है। कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा धनराशि पर 7.1% ब्याज दिया जाएगा। दूसरी तिमाही यानी 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक की ब्याज दरों की घोषणा बाद में की जाएगी। वित्त विभाग ने 3 जुलाई को यह प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी देकर ब्याज दर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

इसका असर सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, मध्य प्रदेश शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना 2003 पर पड़ेगा। इन खातों में जमा राशि पर इस तिमाही में 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। 

सन 2000 में 12% ब्याज मिलता था

राज्य के कर्मचारियों की जमा निधि पर दिए जाने वाले ब्याज की दरें पिछले दो दशक में 5 प्रतिशत घट गई हैं। मार्च 2000 तक कर्मचारियों को 12 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था, जो वर्ष 2012 में 8 प्रतिशत और जनवरी 2020 से 7.1 प्रतिशत हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे जमा निधि के लिए हर माह 12 प्रतिशत राशि कटवाते हैं। हम बीच में पूरी राशि भी नहीं निकाल सकते। सरकार को ब्याज दर बढ़ाने की जरूरत है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *