BHOPAL NEWS – कांग्रेस कार्यकर्ताओं से डर गए दिग्विजय सिंह, पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर डाली


मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सबसे पावरफुल नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही डर गए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर डाली। उनकी शिकायत के कारण पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कहानी का दृश्य क्रमांक एक 

Anurag Dwary, Resident Editor NDTV ने X पर एक वीडियो जारी किया जिसमें दो स्कॉर्पियो ब्लैक कलर और उसके साथ दो बंदूकधारी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुराग ने लिखा कि, 2 दिन पहले भोपाल कांग्रेस पार्टी दफ्तर के सामने 4-5 स्कॉर्पियो रूकी, लड़के हथियार लहराते निकले, टहले और चले गये। सारी गाड़ियों में काली फिल्म, हूटर भोपाल पुलिस को दिखा नहीं होगा या 2 पहिया में प्रदूषण सर्टिफिकेट का चालान बना रही होगी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट को Re-X करते हुए लिखा कि गंभीर घटना है। यह कौन लोग हैं? @CP_Bhopal (पुलिस कमिश्नर) क्या आप इस प्रकार की दहशतगर्दी या इसे गुंडागर्दी कहें भोपाल में खुले आम होने देंगे? 

कहानी का दृश्य क्रमांक दो

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के कारण पुलिस एक्टिव हो गई। छानबीन की गई तो पता चला कि ब्लैक कलर की दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी भिंड से आई थी। तत्काल भिंड पुलिस को सूचित किया गया। सीसीटीवी कैमरे में दोनों गाड़ियों के नंबर मिल गए थे, इसलिए भिंड पुलिस बड़ी ही आसानी से गाड़ी के मालिक तक पहुंच गई। पता चला कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी अंकित तोमर, NSUI जिलाध्यक्ष भिंड की है और दोनों बंदूकन में से एक अंकित तोमर के नाम पर और दूसरी सचिन द्विवेदी NSUI कार्यकर्ता के नाम पर लाइसेंसी हैं। पुलिस ने दिग्विजय सिंह की शिकायत के कारण, स्कॉर्पियो के हूटर, ब्लैक फिल्म हटवा दिए। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 3500 रुपए का चालान बना दिया। अब दोनों की लाइसेंस की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

इस समाचार के साथ संलग्न :- 

दिग्विजय सिंह की वह पोस्ट जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *