DELHI WEATHER FORECAST – चार धाम और मुंबई में आफत की बारिश, पढ़िए दिल्ली का क्या होगा


इधर दिल्ली के नीचे मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस सहित लगभग पूरी मुंबई बंद हो गई है। ऊपर चार धाम यात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। आईए जानते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली में अगले एक सप्ताह किस प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।

IMD दिल्ली मानसून एवं मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के अनुसार अगले 7 दिनों में दिल्ली का मौसम कुछ इस प्रकार का रहेगा:- 

  • 9 जुलाई 2024 – आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होती रहेगी। 
  • 10 जुलाई 2024 – आसमान में बादल छाए रहेंगे और 9 जुलाई की तरह हल्की बारिश होती रहेगी।
  • 11 जुलाई 2024 – आसमान में काले बादल दिखाई देंगे। थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग के साथ मध्यम गति से बारिश होगी। 
  • 12 जुलाई 2024 – आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी। 
  • 13 जुलाई 2024 – आसमान में बादल और हल्की बारिश होगी। 
  • 14 जुलाई 2024 – आसमान में हल्के बादल और हल्की वर्षा होगी। 

हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम का समाचार और पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की तारतम्यता और सक्रियता देखने को नहीं मिल रही है। मानसून की सक्रियता विशेषकर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो प्रेशर और साथ ही मानसून टर्फ पर आधारित होती है जो लगातार अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है जो राजस्थान  के दक्षिणी हिस्सों में बनी हुई है आज  मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होकर  बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है साथ ही साथ एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। जिससे इन इलाकों में जबरदस्त मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले तीन चार दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा और केवल सीमित स्थानों पर केवल छिटपुट बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी। 

दिल्ली मौसम का पूर्वानुमान – उमसभरी पसीने वाली गर्मी

हालांकि सम्पूर्ण इलाके में मौजूद नमीं से इस दौरान उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। इसके अलावा बीच बीच में पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों में ऊर्जा देते हैं। जैसे पिछले तीन दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश हुई आने वाली 11 जूलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ अपनी सामान्य आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है। 

दिल्ली में पिछले सप्ताह सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई

1 जून से 8 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में कुल 72.1 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में 83.9 मिलीमीटर बारिश होती है जो सामान्य से 14% कमी हुई है। हरियाणा के अंबाला यमुनानगर पंचकूला कुरुक्षेत्र करनाल कैथल जींद रोहतक सोनीपत पानीपत चरखी दादरी फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई है। यहां की जनता मानसून बारिश की बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जबकि बाकी सभी जिलों में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। 

यानी हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी और मध्य जिलों में मानसून गतिविधियों में कमी जबकि पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मानसून गतिविधियां में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के समय केवल छिटपुट बारिश/बूंदा-बांदी ही देखने को मिली। साथ ही राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। भारत के महत्वपूर्ण और उपयोगी समाचारों के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में National पर क्लिक करें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *