पुजारी पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैदः देर रात वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रेणु अग्रवाल, धार। जिले के उमरबन के सावलाखेड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पर हमला करने वाला तेंदुआ वन विभाग के पकड़ में आ गया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए पिंजरे को लगाया था। पिंजरे में तेंदुआ रात में कैद हो गया है। बता दें कि कल सुबह मंदिर में तेंदुआ घुस गया था। तेंदुए ने पुजारी पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल पुजारी का उपचार धार के जिला अस्पताल में जारी है।
तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए इंदौर से रालामंडल से टीम पहुंची थी। पिंजरा रखने के बाद पटाखे जलाकर भी तेंदुए को बाहर निकलने का प्रयास किया गया किंतु तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया। पिंजरे को घास से ढक दिया गया था रात में लगभग 8:00 बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए को वन विभाग की टीम इंदौर ले जाकर मेडिकल कराने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m