MP NEWS – प्रभात झा की हालत गंभीर, दिल्ली एयरलिफ्ट, सीएम मिले, भोपाल में भर्ती थे


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत बिगड़ गई। उनको एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करने ले जाया गया है। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ उनका हालचाल पूछा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी।

बंसल अस्पताल वाले इलाज नहीं कर पाए

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के बेटे अयत्न झा ने बताया कि पिताजी के सभी ऑर्गन्स अच्छे से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स भी ठीक हैं। लेकिन रात में दिमागी बुखार आया था, इसी वजह से एहतियात के तौर पर मेदांता शिफ्ट किया है। उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है।

मेदांता अस्पताल में एडमिट करेंगे

बीजेपी नेताओं की मानें तो प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते बंसल अस्पताल में दो दिन पहले एडमिट किया गया था। उन्हें आज सुबह करीब 11 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए भेजा गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *