जनपद CEO सस्पेंड: राज्य मंत्री की धरने पर बैठने की चेतावनी के बाद कलेक्टर ने हटाया, 20 परसेंट कमीशन मांगने का है आरोप


शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश राज्यमंत्री के धरने की चेतावनी का असर देखने को मिला है जिसके बाद कलेक्टर ने जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया। जनपद CEO पर 20 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप लगा था। जिसके बाद cने अधिकारी को हटाने की मांग की थी।

राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने  कलेक्टर से सख्त तेवर में कहा था कि अगर उसे हटाया नहीं गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। जिसके बाद भ्रष्टाचार के आरोप में कलेक्टर ब्यावरा जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा को हटाकर राजगढ़ अटैच कर दिया गया। उनकी जगह नरसिंहगढ़ जनपद CEO राजीव मिश्रा को ब्यावरा जनपद सीईओ का प्रभार सौंप दिया गया है। 

यह है पूरा मामला 

सरपंचों ने मंत्री से शिकायत की थी जनपद सीईओ 20% कमीशन की मांग करते हैं। बिना कमीशन और पैसे लिए कोई भी काम नहीं होता है। जनपद सीईओ की कमीशनखोरी की शिकायत के बाद जिला स्तरीय विभागीय बैठक में मंत्री नारायण सिंह पवार ने सख्त रवैया अपनाया। कलेक्टर से कहा कि- कल सुबह 10 बजे तक जनपद सीईओ को नहीं हटाया गया तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगा। मंत्री के कलेक्टर को चेतावनी का वीडियो भी वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में सरपंचों ने सीईओ पर 20% कमीशन लेने का आरोप लगाया है, वहीं कलेक्टर को चेतावनी देते हुए मंत्री पवार की आवाज स्पष्ट सुनाई पर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *