BHOPAL NEWS – यूपीपीएससी का पेपर लीक वाली प्रिंटिंग प्रेस गायब, सुनील की गिरफ्तारी पर सवाल


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RO/ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सिविल इंजीनियर सुनील रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस ने सुनील को जिस प्रिंटिंग प्रेस का कर्मचारी बताया है, मौके पर वहां कोई प्रिंटिंग प्रेस है ही नहीं।  

पुलिस कार्रवाई के बाद रूचि प्रिंटिंग प्रेस का बोर्ड क्यों हटाया

भोपाल की कान्हासैया जनपद में मेन रोड से एक किलो मीटर अंदर लगभग 10 एकड़ के कैंपस में एक निर्माण है जिसके अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं है। 20 फीट का दरवाजा लगा हुआ है। दरवाजे के अंदर सिक्योरिटी गार्ड बैठा है। अंदर झांकने पर ऐसा लगा जैसे रिनोवेशन का काम चल रहा हो। बहुत सारी चीजों को हटाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रूचि प्रिंटिंग प्रेस है। यहीं पर पुलिस की कार्रवाई हुई थी। लेकिन बिल्डिंग पर कहीं कोई बोर्ड दिखाई नहीं दे रहा है। सवाल यह है कि यदि इंजीनियर सुनील रघुवंशी ने प्रिंटिंग प्रेस से पेपर चोरी किया था तो फिर प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को किस बात का डर है। उन्होंने यूपी पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रिंटिंग प्रेस का बोर्ड क्यों हटा दिया है। 

प्रिंटिंग प्रेस के मालिक का नाम देवेंद्र जैन बताया गया है। इनकी एक फैक्ट्री गोविंदपुरा में भी है। कान्हासैया गांव की सरपंच के पति अंतर सिंह लोधी ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन वर्ष 2017 से उनकी पंचायत में किया जा रहा है। इसमें प्रिंटिंग प्रेस सहित ज्यूस की फैक्ट्री भी है। सोमवार को यहां पुलिस आई थी। उसके बाद अचानक बोर्ड हटा दिया गया है और अंदर ही अंदर कोई काम चल रहा है। 

सुनील रघुवंशी साजिश का शिकार हुआ है, मां का दावा

बिलखिरिया थाने के टीआई सुरेंद्र सेन ने बताया कि सुनील की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया था। स्थानीय पुलिस को UP एसटीएफ ने कोई जानकारी भी नहीं दी। रविवार को सुनील की पत्नी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने आई थी। तब तस्दीक करने पर पता लगा कि एसटीएफ सुनील को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है। सुनील की मां का दावा है कि सुनील को 10 लाख रुपए नहीं मिले। उसे किसी साजिश में फंसाया गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *