24 जून महाकाल आरती: मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार आषाढ़, कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।
भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से भगवान गणेश जी के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की।
अलसुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m