MP NEWS – इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के नजदीकी की भगवा रैली से पहले हत्या


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को भगवा रैली निकालने वाली थी और शनिवार की रात भाजपा नेता की हत्या हो गई। 

INDORE NEWS – भाजपा नेता से भगवा रैली का टाइम पूछा और गोली मार दी

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि मृतक मोनू कल्याण आज ही शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए इलाके में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर पोस्टर लगा रहा था। मोनू हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालते हैं। वह शनिवार रात को इसी की तैयारी में लगे थे। तभी पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बातचीत में मोनू से पूछा कि रैली का समय क्या है। कितने लड़के लेकर आना है। इसके बाद पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों पर हवा में किया गया। मोनू गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे मोनू

जानकारी के मुताबिक मोनू युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष थे। मोनू की पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका बताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक के रहने वाले हैं। मोनू भी इनके पड़ोस में ही रहता था। वे भाजपा में मोनू के बढ़ते कद से खुन्नस रखते थे। दोनों पर पहले से थानो में अपराध भी दर्ज हैं। मोनू के परिवार में बड़े भाई सोनू माता-पिता और पत्नी व दो बच्चे हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *