BHOPAL NEWS – बांग्लादेशी नागरिक मस्जिद में रहता था, पासपोर्ट बनवा ले गया, गृह मंत्रालय ने पकड़ा


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बांग्लादेश का एक नागरिक भोपाल की एक मस्जिद में रहा करता था। उसने इसी एड्रेस पर अपना पासपोर्ट बनवाया और चला गया। पुलिस अधिकारी ने रिश्वत के बदले उसका एड्रेस वेरीफाई कर दिया। जिस जगह पर मस्जिद है उसे बांग्लादेशी नागरिक का घर बता दिया। यहां तक की बांग्लादेशी नागरिक को मध्य प्रदेश के हरदा जिले का मूल निवासी बता दिया। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया। 

रिश्वत के बदले एड्रेस वैरीफाई करने वाला पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिस के मुताबिक बिप्लब पॉल मूलत: बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने वर्ष 2022 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसने खुद को हरदा का मूल निवासी बताया था, जबकि वसुंधरा बैंक कॉलोनी के पते के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लगाए थे। 26 अक्टूबर 2022 को जहांगीराबाद थाने को पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन मिला। कार्यवाहक एएसआई शिवनाथ यदुवंशी ने इसका वेरिफिकेशन किया था। इस आधार पर बिप्लब का पासपोर्ट बन गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच की तो पता चला कि बांग्लादेशी ने यह पासपोर्ट फर्जी पते पर बनवाया है। जिस पते पर उसने अपना घर बताया है वहां पर मस्जिद है। जांच के बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

अबु सलेम कांड के बाद भी नहीं सुधरी भोपाल पुलिस

ज्ञात हो कि 16-17 साल पहले अंडर वर्ल्ड डाॅन अबु सलेम और अभिनेत्री मोनिका बेदी के फर्जी पासपोर्ट भोपाल के पते पर बनाए गए थे। इसमें कोहेफिजा पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद कोहेफिजा थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वेरिफिकेशन करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी भोपाल पुलिस में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक बार फिर एड्रेस तक का वेरिफिकेशन नहीं किया गया। खाने की जरूरत नहीं है की रिश्वत के बदले वेरिफिकेशन हो गया। आज एक मामला पकड़ा गया है, परंतु यदि रिश्वत के बदले वेरिफिकेशन होता है तो पता नहीं कितने पासपोर्ट पहले भी बनाए जा चुके होंगे। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *