MP NEWS – मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और 25 मंत्रियों के लिए 300 करोड़ के हेलीकॉप्टर और गाड़ियां
मध्य प्रदेश सरकार अपने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और 25 नए मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियां खरीदने जा रही है। इन सभी की कीमत लगभग 300 करोड रुपए होगी।
मध्य प्रदेश में मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियों के तत्काल डिलीवरी का ऑर्डर
मध्य प्रदेश के पांच मंत्रियों को नई गाड़ी पहले ही दी जा चुकी है। अब 25 मंत्रियों के लिए गाड़ी खरीदी जा रही है। सभी लग्जरी इंटीरियर के साथ इनोवा क्रिस्टा टॉप मॉडल है। एक गाड़ी की कीमत करीब 20 लख रुपए है। गाड़ियों की खरीदी प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के पहले से शुरू हो गई थी परंतु मंत्रियों को इसी महीने में गाड़ियां चाहिए। इसलिए अर्जेंट डिलिवरी का आर्डर दिया गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद सरकार इसके लिए आदेश जारी कर चुकी है। इसलिए अब जल्द ही मंत्रियों के काफिले में नई गाड़ियां शामिल हो जाएंगी। स्टेट गैराज के अधीक्षक के अधीक्षक आदित्य रिछारिया के अनुसार जून अंत तक गाड़ियों की डिलिवरी मिलने की उम्मीद है।
क गाड़ी की औसत कीमत बीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है जो 25 मंत्रियों के लिए पांच करोड़ के आंकडे़ तक पहुंच जएगी। जबकि हैलीकॉप्टर की कीमत 250 करोड़ रुपए के आसपास है। यानी कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और 25 मंत्रियों के लिए 300 करोड़ के हेलीकॉप्टर और गाड़ियां खरीदी जा रहीं हैं।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।