एक भक्त ऐसा भी: बाबा महाकाल काे अर्पित किए बेशकीमती आम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश


उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्व महाकालेश्वर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने लिए पहुंचते हैं। भक्त बाबा महाकाल को दरबार में सोने-चांदी के आभूषण और कैश भेंट करते हैं। इसी कड़ी में जबलपुर के एक श्रद्धालु ने महाकाल को अनोखी भेंट दी है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

दरअसल, जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहारने ने बाबा महाकाल के चरणों में एक ऐसी अनोखी भेंट चढ़ाई है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। महाकाल के अनन्य भक्त संकल्प ने 1 लाख 8 हजार रुपए कीमत के 2 आम अर्पित किए हैं। एक आम जापान के मियाजाकी ब्रीड का है। इस एक आम की कीमत करीब 90 हजार रुपए है। जबकि दूसरा आम आस्ट्रेलिया में होता है, इसकी कीमत 18 हजार रुपए है।

प्रेमानंद महाराज और पंडित प्रदीप मिश्रा का विवाद खत्म! मोहन के मंत्री ने कराई सुलह, मगर कैसे ?

जानकारी के मुताबिक, संकल्प का जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बगीचा है। इसमें 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हुए है। मियाजाकी आम की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 2.70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।

गर्भगृह से बाहर आए श्री रामराजा सरकार, पूरे दरबार के साथ चौक में हुए विराजमान, 19 जून तक देंगे भक्तों को दर्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *