कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयानः मदरसों में जन गण मन और झंडा वंदन हो अनिवार्य, बच्चे बोलें जय हिंद, कांग्रेस बोली- 20 साल से क्या कर रही थी सरकार
राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं कुछ समय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री था, उस समय हमने ये आदेश निकाला था कि हर सरकारी, प्रायवेट स्कूल में झंडावंदन होगा,
जन गण मन होगा, लेकिन उस आदेश में थोड़ी सी कमी रह गई थी। वह आदेश छठवीं से 12वीं तक के विद्यालयों के लिए था। इसे पहली से लागू कर दिया जाए, मुख्यमंत्री से मेरा अनुरोध है।
विजय शाह ने मदरसों में भी जन गण मन का गायन और झण्डा वंदन अनिवार्य करने की मांग की है। कहा- सभी शिक्षण संस्थानों में जन गण मन अनिवार्य हो। स्कूल में बच्चे जय हिंद बोलें। प्रदेश में अभी छठवीं के बाद यह नियम है। सरकारी स्कूलों में पालन हो रहा है लेकिन कुछ निजी स्कूलों में पालन नहीं हो रहा है। अब पहले से यह लागू होना चाहिए। मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में लागू होना चाहिए। मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
20 साल से सरकार क्या कर रही थी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि- 20 साल से सरकार क्या कर रही थी। कांग्रेस तो हमेशा सभी धर्म की बात करती है। कांग्रेस जन गण मन और देश की बात करती है। राहुल गांधी भी यही बात करते हैं। देश का मैंडेट आने के बाद बीजेपी भी यही बात करने लगी है। हम तो चाहते हैं ऐसा होना चाहिए लेकिन 20 साल से सरकार क्या कर रही थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m