Arihant Hospital Bhopal में डेढ़ करोड़ का गबन, MANIT के रिटायर्ड प्रोफेसर पर आरोप


Arihant Kidney and Multispeciality Hospital, Bhopal के संचालक डॉक्टर रंजीत चौधरी ने कोलार पुलिस थाने में डेढ़ करोड़ रुपये गबन का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने MANIT BHOPAL के एक रिटायर्ड प्रोफेसर पर गबन का आरोप लगाया है। 

डाक्टर रंजीत चौधरी और रिटायर्ड प्रोफेसर राजकुमार चौधरी के बीच विवाद

कोलार थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के मुताबिक डाक्टर रंजीत चौधरी विनीत कुंज स्थित अहिरंत अस्पताल के संचालक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2 जनवरी 2021 को उन्होंने अपने अस्पताल में राजकुमार चौधरी को नौकरी पर रखा था। उस समय राजकुमार ने खुद को मैनिट का सेवानिवृत्त प्राध्यापक बताया था। धीरे-धीरे राजकुमार ने डाक्टर चौधरी का विश्वास जीत लिया और उन्होंने उसे अपने अस्पताल से जुडे सभी तरह के कामकाज का जिम्मा सौंप दिया था। वह कर्मचारियों को वेतन देने से लेकर सभी तरह के वित्तीय काम देखता था। इसी बीच आरोपित ने अस्पताल के बैंक खातों में हेरफेरी कर करीब डेढ़ करोड़ का गबन कर लिया था। इसका राजफाश अस्पताल की आडिट रिपोर्ट में हुआ। जब डाक्टर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित ने लौटाने से इंकार कर दिया।

कोलार थाना पुलिस ने 15 जून शनिवार देर रात आरोपित रिटायर्ड प्रोफेसर राजकुमार चौधरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। पुलिस ने डॉक्टर से कुछ डॉक्यूमेंट मांगे हैं ताकि वित्तीय गड़बड़ी को प्रमाणित किया जा सके। मामले के आरोपी रिटायर्ड प्रोफेसर राजकुमार चौधरी का इस मामले में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *