MP छतरपुर से गिरफ्तार NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित 7 लोग CBI की रिमांड पर


सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट नंबर 3 के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में छापामार कार्रवाई करके भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी सहित टोटल 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी को सीबीआई कोर्ट भोपाल में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 14 जून तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है। 

झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट – 10 लाख की रिश्वतखोरी 

सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट-3 के अफसरों ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और इसकी NOC जारी करने 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इस मामले में सीबीआई ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर चौधरी और NHAI कंसलटेंट शरद प्रकाश वर्मा को रविवार को रिश्वत लेते छतरपुर स्थित NHAI दफ्तर में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सीबीआई ने पीएनसी इंफ्राटेक के कर्मचारी बृजेश मिश्रा, शुभम जैन, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगूलरी और प्रेम कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

10 के खिलाफ मामला दर्ज 7 गिरफ्तार, तीन फरार

सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने 8 जून को झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से 7 आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रजेश मिश्रा सहित पांच गिरफ्तार

सीबीआई की टीम रविवार को NHAI डायरेक्टर को साथ लेकर उनके कार्यालय भी पहुंची। यहां से प्रमुख फाइलों की जांच करने के बाद उन्हें जब्त कर लिया है। बाद में उन्हीं की निशानदेही पर सड़क निर्माण करने वाली पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रजेश मिश्रा को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद NHAI और पीएनसी से जुड़े शुभम जैन, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगलूरी और प्रेम कुमार सिन्हा को भी पकड़ा गया।

NHAI के 2 अधिकारी गिरफ्तार

1 . पुरुषोत्तम लाल चौधरी, जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर झांसी – खजुराहो हाईवे 

2 . शरद प्रकाश वर्मा , कंसल्टेंट NHAI, झांसी – खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट

PNC Infratech Limited के 5 गिरफ्तार कर्मचारी

1 . बृजेश मिश्रा 

2 . शुभम जैन 

3 . अनिल जैन 

4 . सत्यनारायण अंगूलरी 

5 . प्रेम कुमार सिन्हा, रेसीडेंट इंजीनियर, झांसी – खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *