Modi Cabinet 3.0: मध्य प्रदेश के सांसदों को मंत्रिमंडल में मिला मौका, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
भोपाल। Modi Cabinet 3.0:: मोदी कैबिनेट 3.0 में मध्य प्रदेश के दिग्गजों को भी मंत्री बनाया गया है। एमपी से शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक को मंत्री बनाया गया। वहीं बैतूल संसदीय क्षेत्र से जीतने वाले दुर्गादास उईके को राज्य मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वहीं धार सांसद सावित्री ठाकुर को भी राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
दुर्गादास उईके
दुर्गादास उईके ने इस चुनाव में कांग्रेस के रामू टेकाम को 3 लाख 79 हजार मतों से हराकर बैतूल सीट पर कब्ज़ा किया। आदिवासी नेता दुर्गादास उइके का जन्म 29 अक्टूबर 1963 को बैतूल जिले के मीरापुर गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सूरतलाल उइके, माता स्वर्गीय रामकली उइके, पत्नी ममता उइके हैं। दुर्गादास उइके राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने समाजशास्त्र में एमए और बीएड किया है। उन्हें चार भाषाओं का भी ज्ञान है। दुर्गादास उइके ने 30 साल तक सरकारी स्कूलों में शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे 2019 में 17वीं लोकसभा में पहली बार सांसद चुने गए थे।

सावित्री ठाकुर
लोकसभा चुनाव 2024 में धार से कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को 2 लाख 18 हजार 665 वोटों से हारने वाली सावित्री ठाकुर को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यभार से शुरू की थी। राजनीति में आने से पहले वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक