Virendra Kumar Khatik: वीरेंद्र खटीक ने तीसरी बार ली मंत्री पद की शपथ, कभी बनाते थे पंचर, अब मोदी मंत्रिमंडल में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी


Virendra Kumar Khatik: राष्ट्रपति भवन में आज मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ली। आज NDA दल के नेता नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।  उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान और जे पी नड्डा समेत तमाम सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र में दलित कोटे से चुने गए वीरेंद्र कुमार खटीक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। तीसरी बार वे कैबिनेट मंत्री बने। वे कभी पंचर बनाया करते थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान, केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश से दिल्ली तक ऐसा रहा राजनीतिक सफर

मोदी कैबिनेट में तीसरी बार वीरेंद्र कुमार खटीक को मंत्री बनाया गया है। पहली बार 2017 में खटीक को पीएम मोदी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री और 2021 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया था। वीरेंद्र खटीक को कई बार सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलते हुए भी दिखाई दिए हैं। डॉ. वीरेंद्र खटीक आठ बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनकी गिनती जमीनी नेताओं में होती है। वे सागर लोकसभा सीट से 4 और टीकमगढ़ लोकसभा सीट से 4 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट से डॉ वीरेंद्र खटीक 8 वीं बार जीते, कांग्रेस के पंकज अहिरवार को हराया

पहली बार वे साल 1996 में हुए 11वें लोकसभा चुनाव में चुने गए थे। जिसके बाद उन्होंने 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की। ​इस बार हुए 2024 के चुनाव में वे 4 लाख वोटों से जीते। हैं उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पंकज अहिरवार को मात दी थी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *