MP POLICE TRANSFER: आचार संहिता हटते ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत 40 पुलिसकर्मियों का तबादला
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP POLICE TRANSFER: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश में आचार संहिता हट गई है। आचार संहिता खत्म होते ही तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राजधानी भोपाल के कई थानों में पदस्थ कुल 40 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। इस लिस्ट में सहायक उप निरीक्षक (सहायक उप निरीक्षक) और हेड कॉन्टेबल का नाम भी शामिल है।
भोपाल जोन 1 पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने आज बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। कुल 40 पुलिस कर्मियों के तबादले की एक लिस्ट जारी की है। दरअसल राजधानी में लगातार बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए इन पुलिस कर्मियों को बदली की गई है। आचार संहिता की वजह से तबादलों पर रोक थी। जिसके बाद आज यह बड़ी कार्रवाई की गई है।


Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H