दिग्विजय सिंह के घर पहुंचे उमंग सिंघार: दोनों नेताओं ने बंद कमरे में की मुलाकात, संगठन सृजन अभियान के बीच कांग्रेस में नए सियासी समीकरण के संकेत


सुधीर दंडोतिया, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं प्रदेश में संगठन सृजन अभियानके बीच दोनों नेताओं की मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस में नए सियासी समीकरण के भी संकेत है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसे सौजन्य भेंट बताया जा रहा है। 

READ MORE: जबलपुर में लगी किसानों की चौपाल: CM डॉ मोहन और गुजरात के राज्यपाल हुए शामिल, मुख्यमंत्री बोले- ‘प्राकृतिक खेती’ के लिए बनाई जाएगी प्रोत्साहन योजना 

दोनों नेताओं का इस तरह से मिलने को पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भी बताया जा रहा है। बता दें कि कई जिलों में जिला अध्यक्ष तय होने हैं। वहीं अगले महीने 28 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होना है। उमंग सिंघार राहुल गांधी की पसंद माने जाते हैं। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार है। इसके अलावा अभी यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदों पर भी चुनाव चल रहे हैं। इस बीच दोनों ही नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *