‘इसे हटाओ-शिवपुरी बचाओ…’, DFO के खिलाफ अज्ञात लोगों ने कई स्थानों पर चिपकाए पर्चे, महिलाकर्मी से अवैध संबंध होने का जिक्र
परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) से बड़ी खबर सामने आई है। फारेस्ट विभाग (Forest Service) के डीएफओ सुधांशु यादव के खिलाफ अज्ञात लोगों ने वन विभाग कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर पर्चे चिपकाए। जिसमें लिखा गया कि, इसे हटाओ शिवपुरी को बचाओ।
शिवपुरी में शुक्रवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने शहर के कोने-कोने में डीएफओ सुधांशु यादव के खिलाफ पर्चे चिपकाए। पर्चे में डीएफओ सुधांशु यादव को जंगल का शत्रु एवं खनन माफिया को संरक्षण देने वाला बताया गया है। साथ ही डीएफओ को चरित्रहीन बताते हुए वन विभाग की एक महिला कर्मी से संबंध होने की बात भी लिखी गई है।
पर्चे चिपकाने की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। जिसके बाद वन विभाग द्वारा इन पर्चो को हटाया गया। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत डीएफओ द्वारा पुलिस अधीक्षक से कर दी गई है। पर्चे किसने और किस मकसद से चिपकाए यह अब पुलिस जांच के बाद ही खुलासा करेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H