पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबरः ढाई महीने बाद मिलेगा अवकाश, सभी एसपी और जोनल अधिकारियों को दिए निर्देश


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ढाई महीने बाद मध्यप्रदेश में पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को अवकाश मिलेगा। इस आशय का आदेश प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी और जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी गतिविधियों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस जवानों का अवकाश निरस्त किया था। काउंटिंग और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। आदेश में लिखा है कि लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है, अब सामान्य रूप से पुलिस जवानों को अवकाश दिया जा सकता है। आदेश पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर से 7 जून को जारी हुआ है। आदेश की कापी सभी पुलिस आयुक्त/अधीक्षक सेनानी, रेल को भेज दी गई है।

दफन कछुए का क्या है राज! वन विभाग ने खुदाई कर निकाला शव, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *