हनीट्रैप में फंसे मंत्री के OSD: बलात्कार केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 2 करोड़, कई बड़े रसूखदारों को बना चुकी है शिकार


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एडिशनल कलेक्टर को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर 2 करोड़ की डिमांड की। पीड़ित अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अड़ीबाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला हबीबगंज थाने का है।

फरियादी मध्य प्रदेश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री के ओएसडी है। जानकारी के मुताबिक, महिला समाजसेवी के नाम पर ओएसडी से पहली बार मुलाकात करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी महिला के जब क्राइम रिकॉर्ड खंगाले तो उसके खिलाफ दर्ज मामले देख चौक गई। आरोपी महिला ने रीवा में 32 लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले दर्ज करवाए थे, जिसे कोर्ट ने झूठ मानते हुए खारिज कर दिया था।

PCC चीफ जीतू पटवारी देंगे इस्तीफा! मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप सकते हैं त्याग पत्र

पुलिस का कहना है कि अभी 32 मामले सामने आए हैं। जांच में और भी मामले सामने आ सकते हैं। आरोपी महिला रीवा के रहने वाली है। बताया जा रहा है कि शहर के कई और बड़े रसूखदारों को महिला शिकार बन चुकी है। आरोपी महिला जब किसी अधिकारी या बड़े रसूखदार से पहली बार मुलाकात करती थी तो खुद को समाजसेवी का बताती थी। फिर धीरे-धीरे अधिकारी के करीब जाती थी।

MP के प्राइवेट स्कूलों को राहत: फीस वृद्धि की जानकारी देने की तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक पोर्टल पर कर सकेंगे अपलोड

इसके बाद महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करती थी। जानकारी ये भी निकाल कर सामने आई है कि रीवा में एक पुलिस अधिकारी ने आरोपी महिला से परेशान होकर थाने से खुद का तबादला तक करा लिया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *