MP के प्राइवेट स्कूलों को राहत: फीस वृद्धि की जानकारी देने की तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक पोर्टल पर कर सकेंगे अपलोड


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निजी स्कूलों (Private School) को राहत दी गई है। दरअसल, फीस वृद्धि की जानकारी देने की तारीख आगे बढ़ाई गई है। अब प्राइवेट स्कूलों को 24 जून तक जानकारी अपलोड करना होगा। पहले 8 जून तक बढ़ी हुई फीस की जानकारी देनी थी।

हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ा फैसला लिया था। निजी विद्यालयों से फीस और अन्य विषयों की जानकारी मांगी थी। 8 जून तक प्राइवेट स्कूलों को यह सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया था। लेकिन अब यह तारीख आगे बढ़ी दी गई है।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मोहन सरकार का बड़ा फैसला: अधिक फीस वसूलना पड़ेगा भारी, किताबों से छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई

निजी स्कूल अब 24 जून तक फीस वृद्धि के पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए मोहन सरकार ने यह निर्णय लिया है। वहीं फर्जी और डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तक को शामिल करने के लिए 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

18 जून से स्कूल चले अभियानः शासकीय स्कूल में बच्चों का एडमिशन बढ़ाने सरकार 3 चरणों में चलाएगी अभियान

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *