BHOPAL NEWS – बड़े तालाब में कश्मीर के शिकारे, अब आएगा आनंद


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सबसे बड़ी झील (बड़ा तालाब) का बोट क्लब एक बार फिर पर्यटकों से भर जाएगा। भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर के शिकारे तैरते हुए दिखाई देंगे। पर्यटक उनके अंदर सवारी कर सकेंगे। कश्मीर के 10 शिकारे भोपाल पहुंच चुके हैं। आपका इंतजार कर रहे हैं। 

BOAT CLUB BHOPAL – पर्यटकों की संख्या घटकर 500 रह गई थी

उल्लेखनीय है कि, भोपाल के तालाब को रामसर साइट घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब होता है यह 100% प्राकृतिक जल संरचना है। इसके अंदर जलीय जीवन को किसी भी प्रकार से डिस्टर्ब नहीं किया जाता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुसार 14 सितंबर 2023 को भोपाल के तालाब में क्रूज बोट और मोटर बोट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। NGT का कहना था कि इस प्रकार की मशीनों से जलीय जीवन डिस्टर्ब होता है और पानी में प्रदूषण भी हो जाता है। इस फैसले का बोट क्लब पर बड़ा असर दिखाई दिया था। वीकेंड पर यहां 5000 पर्यटक आते थे लेकिन MOTOR BOAT बंद हो जाने के कारण पर्यटकों की संख्या घटकर 500 रह गई थी। 

मध्य प्रदेश पर्यटक विकास निगम को उम्मीद थी कि कुछ दिनों बाद NGT के आदेश का उल्लंघन कर लेंगे और कोई कुछ नहीं करेगा लेकिन रामसर साइट घोषित हो जाने के कारण ऐसी किसी भी प्रकार की संभावना समाप्त हो गई। इसके बाद पर्यटक निगम के अधिकारियों ने BOAT के विकल्प की तलाश शुरू की। कश्मीर का शिकारा सबसे बढ़िया विकल्प था। इसलिए फाइनल कर दिया गया। कश्मीर के 10 शिकारे भोपाल पहुंच चुके हैं और 10 रास्ते में है। इनका रिस्पांस देखने के बाद और आर्डर किया जाएगा।


भोपाल समाचार नियमित प्राप्त करने के लिए

भोपाल समाचार की टीम में शामिल होने के लिए सीधे संपर्क करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *