सिवनी के छपारा को मिली सिविल कोर्ट की सौगात: प्रधान न्यायाधीश सतीश राय ने किया शुभारंभ, केशव कुमार गुप्ता होंगे प्रथम न्यायाधीश


निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा को सिविल कोर्ट की सौगात मिली है। जजों और वकीलों की मौजूदगी में सिविल न्यायालय का शुभारंभ किया गया। केशव कुमार गुप्ता प्रथम न्यायाधीश होंगे। सिविल कोर्ट खुलने से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

सोमवार को सिवनी जिले के छपारा में सिविल न्यायालय का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रधान न्यायाधीश सतीश चंद्र राय, छपारा सिविल कोर्ट के पहले जज केशव कुमार गुप्ता समेत वकील मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले लखनादौन कोर्ट में आसपास के ग्रामीणों को लंबी दूरी का सफर तय कर जाना पड़ता था, लेकिन छपारा में अब सिविल कोर्ट खुलने से उन्हें राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: हाइकोर्ट अंबेडकर प्रतिमा विवाद मामलाः ग्वालियर बेंच ने याचिका को जबलपुर हाइकोर्ट मुख्यपीठ में किया ट्रांसफर

वहीं सिवनी जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सतीश चंद्र राय ने कहा कि छपारा में सिविल न्यायालय का शुभारंभ किया गया है। यहां 1150 पेंडिंग केस है। सिविल कोर्ट खोलने का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना हैं।

प्रधान न्यायाधीश सतीश चंद्र

प्रथम न्यायाधीश ने कही ये बात

प्रथम न्यायाधीश केशव कुमार गुप्ता ने कहा कि छपारा के स्थानीय लोगों के लिए बहुत ही गौरव और इतिहास पल है। यहां पर अब तक पक्षकारों को दूसरी तहसील में जाना पड़ता था। अब यहीं पर सहज और सुलभ न्याय मिल सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रथम पद स्थापना के रूप में मैं कोशिश करूंगा कि जनता के अधिकार, दायित्व के संबंध में न्याय कर सकूं। अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा।

प्रथम न्यायाधीश केशव कुमार गुप्ता

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *