मुरैना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी डंडों के साथ चली गोलियां, महिला समेत 6 लोग घायल


योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला भी शामिल है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना दिमनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, खुर्द गांव निवासी सोवरन कुशवाह और मेवाराम कुशवाह के परिवार में पिछले एक साल से पीएम आवास के लिए आवंटित हुई जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली, फिर सोवरन पक्ष की ओर से फायरिंग हो गई।

इस गोलीबारी में मेवराम के बेटे करन सिंह कुशवाह (35) की जांघ में गोली लगी। दूसरी गोली करन सिंह के बड़े भाई कृष्ण कुमार के कान को छूते हुए निकली। वहीं कृष्ण कुमार की पत्नी कमलेश को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के सोवरन कुशवाह के तीन बेटे बंटी कुशवाह (30), सोनू कुशवाह (35) और भारत कुशवाह (32) भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गोली से घायल करण सिंह कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। फिलहाल दिमनी थाना पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *