मध्य प्रदेश के रिकॉर्ड: 11 नेता पहली बार बने सांसद, महिलाओं का भी जलवा, इस सीट पर पहली बार महिला बनी MP


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। आजादी के बाद पहली बार सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी सेंध लगाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इतिहास रच दिया। इस बार एमपी में बीजेपी की जीत के कई रिकॉर्ड बने। 11 नेता ऐसे है जिन्होंने पहली बार लोकसभा इलेक्शन लड़ा और सभी ने जीत दर्ज की। महिलाओं का भी जलवा देखने को मिला। इस बार 6 महिलाएं सांसद बनीं है। बालाघाट में पहली महिला सांसद चुनी गईं। सागर में 44 साल बाद महिला संसद पहुंचीं। वहीं देश में सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी मध्य प्रदेश के पास है। इंदौर से शंकर लालवानी ने 11 लाख और विदिशा से शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की हैं।

Election Results 2024 : मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों का रिजल्ट, जानिए किसने कहां से जीता चुनाव

MP के वो नेता जो पहली बार बने सांसद

  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा
  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • सागर से लता वानखेड़े
  • दमोह से राहुल सिंह लोधी
  • सीधी से डॉ राजेश मिश्रा
  • बालाघाट से भारती पारधी
  • नर्मदापुरम से दर्शन सिंह चौधरी
  • रतलाम से अनीता नागर

शिवराज, सिंधिया, फग्गन, VD, मोदी कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह ? MP में क्लीन स्वीप का मिलेगा फायदा, एक महिला को भी मिल सकता है स्थान

6 महिलाएं बनी सांसद

  • धार से सावित्री ठाकुर
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • सागर से लता वानखेड़े
  • भिंड से संध्या राय
  • बालाघाट से भारती पारधी
  • रतलाम से अनीता नागर सिंह चौहान

इस जिले ने रचा इतिहास: 6 लोग एक साथ चुने गए सांसद, सभी एक ही पार्टी के प्रत्याशी, 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य

बालाघाट में पहली बार चुनी गईं महिला सांसद

बालाघाट संसदीय क्षेत्र में पहली बार कोई महिला सांसद चुनी गई है। बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी ने कांग्रेस के सम्राट सिकरवार को 1 लाख 74 हजार 512 वोटों से हराया। भारती को कुल 7 लाख 12 हजार 660 मत मिले। वहीं सम्राट सिकरवार को 5 लाख 38 हजार 148 वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के कंकर मुंजारे को 53 हजार 134 वोट मिले।

देश के सबसे युवा सांसद: पहली बार लड़े लोकसभा चुनाव और BJP के दिग्गजों को दे दी मात, 2 लंदन रिटर्न…

सागर में 44 साल बाद महिला सांसद

सागर में 44 साल बाद महिला सांसद चुनी गई हैं। इस संसदीय सीट से लता वानखेड़े ने 4 लाख 71 हजार 222 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 7 लाख 87 हजार 979 मत मिले है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र भुषण सिंह बुंदेला को 3 लाख 16 हजार 757 और तीसरे नंबर पर BSP के भगवती प्रसाद को 16 हजार 636 मत मिले है।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव: लोकसभा रिजल्ट के बाद इन सीटों पर बने समीकरण, सिंधिया छोड़ेंगे राज्यसभा सीट, शिवराज की सीट पर कौन ?

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *