बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत, दो घायल
कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो मंजिला मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पास में बने मकान में मौजूद पांच लोग दब गए। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शकरपुर इलाके में स्थित दो मंजिला मकान की दीवार गिर गई। यह दीवार पास में बने एक मंजिला मकान पर गिरी। जहां मौजूद पांच लोग दब गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्य और बचाव कार्य शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad plane crash: विमान हादसे में ग्वालियर के मेडिकल स्टूडेंट की मौत, अधूरा रह गया आर्यन का डॉक्टर बनने का सपना, मेस में लंच के दौरान गिरा था प्लेन
इस घटना में जावेद पुत्र रहमान (32), इजरायल पुत्र सलीम पहलवान (40), मफरत पुत्र मोहसिन खान अहमद (35) की मौत हो गई। जबकि माहिर पुत्र सलीम खान (20) और मकान मालिक महेंद्र सिंह इंग्ले घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज आंधी तूफान के चलते दीवार गिरना बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में नलकूप खनन पर रोक: आदेश का उल्लंघन करने पर 2 साल की हो सकती है जेल, इस वजह से लिया गया फैसला
यह खबर अभी आई है। इसे सबसे पहले आप लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं। इस न्यूज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H