MP में नेताओं की हरकतों से BJP की हो रही किरकिरी! अब छिंदवाड़ा सांसद ने मंडल अध्यक्षों से करवाया ऐसा काम, Video वायरल होते ही मचा बवाल


शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हरकतों से पार्टी की लगातार किरकिरी हो रही है। हाल ही में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। जिसका देशभर में जमकर विरोध हुआ था। इसके बाद मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया था। जिसमें वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। अब छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू (Vivek Bunty Sahu) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे मंडल अध्यक्षों से पैर धुलवाते हुए दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, इन दिनों छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जिले के विकास को लेकर पदयात्रा पर है। वह लगभग हर विकासखंड और पांढुर्णा जिले के भी हर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान विवेक बंटी साहू जुन्नारदेव के जांबकिराड़ी पहुंचे थे। यह मामला 3 जून का है। पदयात्रा के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू जांबाकिराड़ी पहुंचे तो वहां परासिया क्षेत्र के एक मंडल अध्यक्ष मनीष यादव और जुन्नारदेव क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद विवेक बंटी साहू के पैर धोए।

ये भी पढ़ें: दोस्ती, प्यार और फिर शादी…लेकिन घर वाले नहीं राजी, परेशान पति ने ‘सोनम कांड’ का दिया उदाहरण, कहा- दूसरी जगह जबरन शादी करने पर बनते हैं ऐसे हालात

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

इसका बाकायदा एक वीडियो बना और यह वीडियो सांसद के समर्थकों ने ही फेसबुक पर शेयर भी किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई। कुछ लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी तो कुछ लोगों ने इसे कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान करने का तरीका बताया।

कार्यकर्ताओं ने दी ये सफाई

वहीं वीडियो सामने आने के बाद सफाई दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष ने सांसद विवेक बंटी साहू को देवतुल्य मानकर उनके पैर पखारे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पहली बार कोई सांसद इतने किलोमीटर पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचा। इसलिए उनके सम्मान में पैर पखारे गए। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद नेताओं और जनता के रिश्तों पर बहस छिड़ गई है। आलोचक इसे सत्ता के मद और अहंकार से जोड़ रहे हैं तो वहीं समर्थक इसे परंपरा और सम्मान करने का तारीका बता रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *