CM डॉ. मोहन के घर बजेगी शहनाई, बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई, जानिए कौन बनने जा रही है मुख्यमंत्री की बहू?
सुधीर दंडोतिया, भोपाल। CM Mohan Yadav Son Got Engaged: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई हो गई है। इस कार्यक्रम में दोनों परिवार की ओर से बेहद करीबी शामिल हुए।
खरगोन के दिनेश यादव की बेटी डॉक्टर इशिता से हुई सगाई
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की जिस लड़की से शादी हुई है वह भी डॉक्टर है। डॉक्टर इशिता यादव खरगोन के दिनेश यादव की सुपुत्री हैं। सीएम ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीएम ने लिखा, “बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।”
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H