नगर निगम में भिड़ गए रिटायर्ड कर्मचारी: महिला और पुरुष में जमकर चले लात-घूंसे, दी गंदी गालियां, Video Viral
सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम में आज जमकर लात घूंसे चले। रिटायर्ड कर्मचारी दिनेश सोलंकी और एक महिला कर्मचारी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए।
दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गाली गलौज सुनकर नगर निगम में कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि थोड़ी देर बाद वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने दोनों को अलग किया। लेकिन उसके बावजूद दोनों एक दूसरे को गालियां देते और एक दूसरे पर हाथ चलाते नजर आए।
इस विवाद को पास खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बहरहाल यह घटना बता रही है कि नगर निगम में कर्मचारी के बीच आपसी मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि वे एक दूसरे पर हाथ उठाने में भी पीछे नहीं है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H