चंबल नदी में नहा रहा था युवक, अचानक मगरमच्छ ने पीछे से किया हमला, पैर दबोचा और फिर…


योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां चंबल नदी में नहाने गए युवक पर मगरमच्छ ने पीछे से हमला कर दिया। मगरमच्छ युवक के पैर को मुंह में दबाकर खींचने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली। हालांकि इस घटना में युवक का पैर जख्मी हुआ है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी घटना चिन्नौनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, संतराम केवट, चंबल नदी के वैदपुरा घाट पर नहाने के लिए गया था। वह नदी में नहा रहा था, इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ पीछे से आया और उसपर हमला कर दिया। मगरमच्छ संतराम का पैर दबोच कर पानी के अंदर ले जा रहा था। तभी संतराम जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

ये भी पढ़ें: नाग-नागिन का रोमांस: एक दूसरे से लिपट कर प्यार कर रहा था जोड़ा, किसी फिल्मी सीन से कम नहीं यह वीडियो, आप भी देखें

संतराम की आवाज सुनकर नदी किनारे खड़े ग्रामीण हरकत में आए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों, पत्थर के जरिए मगरमच्छ को भगाया। लेकिन इस घटना में संतराम का पैर जख्मी हो गया। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतराम ने बताया कि नदी में नहा रहे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। गनीमत रही ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली।

ये भी पढ़ें: गाय के साथ घिनौनी हरकत: ‘गब्बर’ ने बीमार गायों के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, CCTV में कैद हुई करतूत

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *