Election Result 2024: खंडवा में बीजेपी का जलवा कायम, ज्ञानेश्वर पाटिल ने 2 लाख से अधिक मतों से नरेंद्र पटेल को हराया


खंडवा। Lok Sabha Election Result 2024 : खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha Seat) पर बीजेपी (BJP) का जलवा कायम रहा। बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल (Gyaneswar Patil) ने 2 लाख 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ज्ञानेश्वर पाटिल को 861188 वोट मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 591540 वोट मिले।

मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीट पर भाजपा ने लीड ली है। प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने करीब दो लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को मात दी। बतादें कि, पिछली बार हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने 82 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह को हरा कर जीत हासिल की थी।

बतादें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान इस सीट से करीब दो लाख नब्बे हजार वोट से जीते थे। वहीं ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस बार 2 लाख से अधिक का वोट से जीत हासिल की की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *