निर्माणाधीन अस्पताल की छत से गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, फायर सेफ्टी की नहीं थी सुविधा
संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से एक मजदूर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना नौरोजाबाद नगर की है। दरअसल, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। सभी मजदूर लिफ्ट लगाने के काम में लगे थे। इस दौरान एक मजदूर का पैर फिसल गया और वह कई फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसके सिर से खून की धार बहने लगी। मृतक का नाम अजय कोल है जो दयिगमा का रहने वाला था।

मौके पर मौजूद मजदूर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की लाश देखते ही उनके आंसू फूट पड़े हुए चीख-चीखकर रोने लगे।
इस हादसे के दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली। ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को किसी तरह का सेफ्टी उपकरण नहीं दिया गया था। अगर मजदूरों को सुरक्षा की सुविधा मुहैया कराई जाती तो आज एक मजदूर की जान बच सकती थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H