‘नरेंदर-सरेंडर’ वाले बयान पर BJP हमलावर: पूर्व सीएम उमा भारती बोलीं- राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती, सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सरेंडर और सीजफायर में अंतर समझ नहीं आता है। इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती है। भाजपा नेत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है।

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है, राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती है क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें।

ये भी पढ़ें: नरेंदर…सरेंडर..! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया करारा प्रहार, कहा- जी हुजूरी कर ट्रंप के इशारे का किया पालन, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है

राहुल गांधी ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। मंगलवार (4) जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘BJP-RSS वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, ये लोग डरकर भाग जाते हैं। उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा मोदी जी क्या कर रहे हो। नरेंदर सरेंडर… और जी हुजूरी कर के नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।’

ये भी पढ़ें: ‘इसलिए तो उन्हें पप्पू कहते हैं…’, राहुल गांधी पर भड़के CM डॉ मोहन यादव, PM मोदी को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया था ये  बयान 

कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती…

उन्होंने आगे कहा था कि ‘भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। ये इनका कैरेक्टर है। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ये सरेंडर वाले लोग नहीं है। ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग है।’ राहुल गांधी ने अपने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *