Election Result 2024: क्या कांतिलाल भूरिया को मिलेगी जीत या फिर खिलेगा कमल? जानें इस सीट का हाल


Ratlam Lok Sabha Seat: 80 दिन के इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का दिन आज आ ही गया। मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट जिसपर कांग्रेस का दबदबा भी रहा है, इस सीट का क्या हाल है आइए जानते हैं।

  • रतलाम लोकसभा (बीजेपी) अनीता नागर सिंह
  • रतलाम लोकसभा (कांग्रेस ) चौहान कांतिलाल भूरिया

यहां कांग्रेस का रहा दबदबा

कांग्रेस का दबदबा कहे जाने वाली रतलाम लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर हुए 18 चुनाव में से 14 चुनाव कांग्रेस ने जीते। लेकिन बीजेपी ने पिछले 2 लोकसभा चुनाव साल 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज कर वापसी की है।

बीजेपी की हुई वापसी

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को इस सीट से करारी हार दी है। यहां से बीजेपी के गुमान सिंह डामोर ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को हराया था। बीजेपी को 696103 वोट तो कांग्रेस को 605467 वोट मिले थे।

बतादें कि, रतलाम लोकसभा सीट पर मध्य प्रदेश के चौथे चरण 13 मई को मतदान हुए थे। जिसमें रतलाम लोकसभा सीट पर 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी ने इस बार भी अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए अनीता नागर सिंह चौहान को उतारा है। वहीं कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया मैदान में है।

रतलाम लोकसभा सीट

भाजपा से अनीता नागर सिंह चौहान – 630221

कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया – 444479

भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान 185742 वोट से आगे

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *