MP NEWS – बालाघाट में चेक बाउंस के बदले बलात्कार का मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है, जिससे उसने डेढ़ लाख रूपए उधार लिए थे। बदले में चेक दिया था, और चेक बाउंस हो गया था।
महिला की शिकायत
बालाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि, उसने 2023 में आरोपी से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अपनी जमीन के दस्तावेज और चेक दिए थे। महिला का कहना है कि उसने ने 16 दिसंबर 2024 को पूरी राशि लौटा दी। लेकिन आरोपी ने दस्तावेज वापस नहीं किए। 19 दिसंबर को दस्तावेज देने के बहाने आरोपी, उसे अपने फार्म हाउस ले गया। वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 5 जनवरी 2025 को फिर एक निर्माणाधीन मकान में उसने शोषण किया। इसके बाद उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। आरोपी ने महिला का चेक बैंक में जमा कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह दस्तावेज नहीं लौटाएगा और जान से मार देगा।
मामले का दूसरा एंगल
थाना प्रभारी विजय राजपूत के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पूरी कहानी तो पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही सामने आएगी परंतु पुलिस रिकॉर्ड में जो शिकायत है उसके आधार पर यह स्पष्ट होता है कि, महिला ने धनराशि उधार ली थी। महिला ने किस प्रकार से, किस माध्यम से उधारी को चुकता किया है, यह जानकारी शिकायत में नहीं है। लेकिन इतना स्पष्ट जरूर होता है कि, बैंक में चेक डिपाजिट कर देने के बाद, बलात्कार की शिकायत की गई है जबकि, बलात्कार की घटना चेक डिपाजिट करने से पहले 2 बार हुई है।
MORAL OF THE NEWS
महिलाएं अब केवल मासूम और पीड़ित नहीं रही बल्कि कानूनी अधिकारों का दुरुपयोग भी करने लगी है। इसलिए सावधान हो जाने की जरूरत है। इस मामले की सत्यता इन्वेस्टिगेशन के बाद पता चलेगी परंतु पूर्व में इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब महिला ने किसी पुरुष का फायदा उठाया, बिना किसी आपत्ती के उसके साथ संबंध भी बनाए और बाद में बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।