स्मार्ट सिटी ऑफिस में स्मार्ट चोरी: गुप्त जानकारी वाली हार्ड डिस्क ले भागे चोर, कागजात भी फाड़े, 3 दिन बाद FIR
कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्मार्ट सिटी के ऑफिस में स्मार्ट चोरी का सननसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने रुपए पैसे नहीं बल्कि गोपनीय जानकारी से भरी हार्ड डिस्क पर हाथ साफ कर दिया है। चोर सुबूतों से भरी इंपॉर्टेंट हार्ड डिस्क चुरा कर ले गए है। कंप्यूटर और हार्ड डिक्स में पानी डालकर हार्डडिस्क करप्ट कर सुबूत मिटाने की कोशिश भी की गई है। स्मार्ट सिटी के ऑफिस में घुसकर कागजात भी फाड़ दिए।
चोरी के 3 दिन बाद FIR दर्ज करवाई गई है। घटना के तीन दिन बाद FIR करवाने को लेकर भी सवाल उठ रहे है। रविवार को चोरी हुई थी आज गुरुवार को FIR करवाई गई है। स्मार्ट सिटी ऑफिस पर निर्माण कार्य में धांधली के आरोप लगते रहे है। जबलपुर स्मार्ट सिटी के नाम 400 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली थी। जानकारी रवि राव, पीआरओ, स्मार्ट सिटी ने दी।
जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौतः परिजनों ने किया जमकर हंगामा, प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का

परिवहन चौकी पर अवैध वसूलीः दो आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखेडे़ को आयुक्त ने किया निलंबित

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H