MP NEWS – गर्मी के कारण जबलपुर कलेक्टर के बेटे की मृत्यु


मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय सुपुत्र की भीषण गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। वह हीट स्ट्रोक का शिकार हुए। 

शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभियान के कारण पूरे भारत में प्रशंसा के पात्र बन रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं जबलपुर जिले के कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय सुपुत्र श्री अमोल सक्सेना दिल्ली में रहकर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। कांग्रेस पार्टी के नेता, सुप्रीम कोर्ट के वकील और राज्यसभा सदस्य श्री विवेकानंद बताया कि श्री अमोल सक्सेना दिल्ली में हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। 

समाचार प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कलेक्टर दीपक सक्सेना की एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। दीपक सक्सेना मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *