MP Morning News: छतरपुर-पन्ना दौरे पर CM डॉ मोहन, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सीधी जाएंगी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, कल सिवनी में कांग्रेस की संविधान बचाओ-जय हिंद यात्रा, MCU में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज छतरपुर और पन्ना जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोनों जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सीधी जिले जाएंगे। जहां वे अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में स्व सहायता समूह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का सुबह 10.15 बजे भोपाल हाट आगमन होगा। यहां क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 11.25 बजे स्टेट हेंगर भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट आगमन होगा। 12.40 बजे हेलीपेड गौरिहार छतरपुर पहुंचेंगे। यहां जल गंगा संवर्धन अभियान और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2.40 बजे छतरपुर से पन्ना पहुंचेंगे। यहां महाराजा छत्रसाल जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे फिर हेलीपेड मउ सहानिया, छतरपुर जाएंगे। जहां छत्रसाल जयंती पर दो दिवसीय महाराजा छत्रसाल विरासत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं 6.15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

सीधी दौरे पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आज शाम 4 बजे सीधी जिले पहुंचेंगी। जहां वे लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में स्व सहायता समूह कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम शहर के वैष्णवी गार्डन में आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कल सिवनी में संविधान बचाओ और जय हिंद यात्रा

कल 30 मई को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में संविधान बचाओ और जय हिंद यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सिवनी जिले में निकलेगी। जिसमें कई कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

MCU में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 16 जून तक विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *