एक्सप्रेस-वे पर शारीरिक संबंध बनाने का मामला: बीजेपी नेता मनोहर की साथी महिला की हो गई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा दावा


Manohar Lal Dhakad obscene Video Viral Case: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का बीच सड़क शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद मनोहर लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। वहीं वीडियो में नजर आ रही महिला को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। आखिर वह कौन थी ? बीच सड़क पर सेक्स करने की क्या मजबूरी थी ? महिला नेताजी के संपर्क में कैसे आई ? इन तमाम सवालों से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। इन सबके बीच पुलिस ने दावा किया है कि महिला की पहचान हो गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे पर सेक्स करते वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दावे के मुताबिक, बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ शरीरिक संबंध बनाते दिखाई दिए। दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अश्लील कृत्य कैद हो गया। यह वीडियो 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे का बताया गया।

ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे पर शारीरिक संबंध बनाने का मामला: BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ के वकील का बड़ा दावा, महिला संग वायरल वीडियो पर कही ये बात

अगले दिन उसी महिला के साथ डांस का वीडियो हुआ था वायरल

कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से मनोहर लाल धाकड़ और एक महिला पूरी तरह से नग्न हालत में उतरते हुए दिखाई दी। इसके बाद दोनों बीच सड़क पर संबंध बनाते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के अगले दिन दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें मनोहर लाल धाकड़ उसी महिला के साथ बीच सड़क पर कपल डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे।

मनोहर लाल की गिरफ्तारी और 24 घंटे में जमानत

हाईवे पर सेक्स करते हुए जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में इस डर्टी पिक्चर की अलोचना होने लगी। विपक्ष ने भी इसे लेकर जमकर हमला बोला। वहीं मंदसौर की भानपुरा थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 285, 3(5) में केस दर्ज किया था। रविवार (25 मई) को मनोहर लाल थाने पहुंचे और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन 24 घंटे बाद मनोहर लाल को जमानत मिल गई।

ये भी पढ़ें: BREAKING: एक्सप्रेस-वे पर सेक्स करने वाले BJP नेता को मिली जमानत, 24 घंटे बाद पहले ही मनोहर लाल धाकड़ हुआ था गिरफ्तार

बीजेपी नेता के वकील ने कही ये बात

मनोहर लाल के वकील ने दावा करते हुए महिला संग वायरल हो रहे इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया। इतना ही नहीं भाजपा नेता के एडवोकेट ने राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश करने की भी आंशका जताई है। उनका कहना है कि AI के जमाने में वीडियो का फॉरेंसिक होना था, उसका प्रॉपर इन्वेस्टिगेशन होना था। उसके बाद FIR दर्ज की जानी चाहिए थी। आगे कहा कि ‘यह वायरल वीडियो मनोहर लाल धाकड़ का नहीं है। अभी यह भी संदिग्ध है कि नंबर प्लेट फेक तो नहीं है।

NHAI कर्मचारियों ने किया ब्लैकमेल, डील न होने पर किया वायरल, 3 निलंबित

बताया गया कि मनोहरलाल धाकड़ और उसकी साथी महिला का अश्लील वीडियो NHAI के कर्मचारियों ने वायरल किया था। CCTV कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों ने बीजेपी नेता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। 8 दिनों तक समझौता नहीं होने पर वीडियो को वायरल कर दिया। वहीं एनएचएआई ने वीडियो लीकर करने पर तीन कर्मचारियों को निकाल दिया।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता के साथ संबंध बनाने वाली महिला है टीचर! मनोहर लाल धाकड़ से पहले से थी दोस्ती, ट्रांसफर के लिए ब्लैकमेलिंग की जताई जा रही आशंका

ब्लैकमेलिंग का डर्टी खेल!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा किया गया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला मंदसौर जिले के ही एक सरकारी स्कूल की शिक्षक है। वह अपने तबादले को लेकर मनोहर लाल के संपर्क में आई थी। नेता की पत्नी मंदसौर में वार्ड संख्या 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। सरकारी स्कूल, जिला पंचायत के ही अधीन आते हैं। ऐसे में महिला अपना ट्रांसफर करवाना चाहती थी। दावा किया जा रहा है कि मनोहर धाकड़ और महिला पहले से एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी।

पुलिस का दावा- महिला की पहचान हो गई…

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा खेल ब्लैकमेलिंग से भी जुड़ा हो सकता है। अब महिला की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे डर्टी कांड का खुलासा हो सकेगा। वहीं मंदसौर के भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हो गई है। वह मनोहर लाल की पुरानी दोस्त है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *