राजधानी में एक बच्चे की मां से लव जिहाद: नदीम ने अमित बनकर किया अननेचुरल सेक्स, शादी करने कहा तो धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। Bhopal Love Jihad: मध्य प्रदेश में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने नाम बदलकर एक बच्चे की मां से दोस्ती की। इसके बाद उसका बलात्कार कर वीडियो बनाए। पूरी घटना कमलानगर थाना क्षेत्र की है।

12 साल से पति से अलग रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक बच्चे की मां है। वह पिछले 12 साल से पति से अलग रह रही थी। आरोपी नदीम ने इसी का फायदा उठाया। उसने अपना नाम अमित बताया और दोस्ती की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाकर प्यार के जाल में फंसा लिया।  

महिला के साथ किया अप्राकृतिक शोषण

पीड़िता के मुताबिक, दोस्ती के बाद आरोपी ने उसका रेप किया और वीडियो बनाया। उसे दो सालों तक शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। कई बार अप्राकृतिक शोषण किया और दरिंदगी की हदें पार कर दी।

शादी करने कहा तो बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो आरोपी मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि अगर वह मुस्लिम बनने के लिए तैयार है, तभी निकाह करेगा। जिसके बाद उसे मालूम चला कि जिसे वह अब तक अमित समझ कर विश्वास करती रही, वह असल में नदीम था। 

हिंदू संगठन से लगाई मदद की गुहार

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और उसके बच्चे को नदीम मुसलमान बनाना चाहता था। पीड़िता ने हिंदू संगठनों से मदद मांगी है। जिसके बाद संस्कृति बचाओ मंच महिला के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *