सास के साथ जमकर थिरकीं शिवराज सिंह की बहू: अमानत सिंह ने आदिवासियों के साथ भी किया लोक नृत्य, पदयात्रा के दौरान ‘मामा’ ने बजाया ढोल


शिखिल ब्यौहार,भोपाल/ मुकेश मेहता, बुधनी। पांव पांव भैया कहलाने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प पदयात्रा पर निकले। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से की, जहां वह अपने परिवार के साथ पैदल चले। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत सिंह भी मौजूद रहे। 

साधना सिंह और बहू अमानत सिंह ने आदिवासियों के साथ किया डांस

पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के परिवार का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। वहीं लाड़कुई में पत्नी साधना सिंह और बहू अमानत सिंह चौहान ने आदिवासियों के साथ जमकर डांस किया। उनके लोक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने भी एक विशाल ढोल बजाया। 

लाड़ली बहना और लखपति दीदियों से भी किया संवाद 

केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाड़कुई में प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग की योजनाओं और आदिम जाति कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। साथ ही भादाकुई और छींदगांव में जैविक खेती, वाणिज्यिक खेती, उद्यानिकी व स्वरोजगार पर चर्चा की और लाड़ली बहना व लखपति दीदीयों से भी संवाद किया।

शिवराज बोले- मेरे लिए मंत्र बन गया PM मोदी का संकल्प 

इस दौरान शिवराज सिंह कहा कि एक ताकतवर भारत और विकसित भारत हमारा लक्ष्य है। विकसित भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प मेरे लिए मंत्र बन गया है, लेकिन भारत विकसित कब बनेगा…? भारत विकसित तब बनेगा, जब हमारा हरेक गांव विकसित बनेगा, मतलब ऐसा भारत जहां सड़क, बिजली, पानी का जाल बिछा हो, खेती उन्नत हो, हरेक परिवार रोजगार से जुड़ा हो, कोई भी इस धरती पर भूखा ना सोए, इलाज की बेहर सुविधाएं हो। अपना हर क्षेत्र विकसित हो।

विकसित भारत में सबका योगदान हो

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित का मतलब केवल पुल, पुलिया, स्कूल, अस्पताल नहीं है, इसके आगे भी विकास का ये सिलसिला जारी रहे। विकसित भारत मतलब जहां मानवीय गरिमा का सम्मान होता हो, जहां गरीब भी किसी ना किसी साधन से जुड़ा हो, यहां की बहनों कि आमदनी ऐसी हो कि वह शौर्य और स्वाभिमान के साथ अपनी जिंदगी बिता सकें। विकसित भारत केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक नहीं बना सकते हैं, इसके लिए हम सबको प्रयत्न करना पड़ेगा। 

गांव-शहर का हर इंसान गंभीर हो

विकसित भारत के लिए गांव-शहर का हर इंसान गंभीर हो। वह सोचे कि मैं अपना गांव विकसित करने के लिए क्या योदगान दे सकता हूं, हमारा गांव स्वच्छ होना चाहिए, यहां पानी का संरक्षण होना चाहिए, यहां के स्कूल अच्छे हो, यहां की आंगनबाड़ी अच्छी हो, यहां महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बने हो, जो बहनों की आमदनी बढ़ाएं और रोजगार के साधन उत्पन्न कर रहे हो। बच्चों में टैलेंट और क्षमताएं बढ़ें, वो लगातार आगे बढ़ते रहे।

केंद्रीय मंत्री बोले- अलग उद्देश्य से पदयात्रा पर निकला हूं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज एक अलग उद्देश्य से इस पदयात्रा पर निकला हूं। उन्होंने कहा कि आज उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छे बीज बनाने वाली संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक भी मेरे साथ इस पदयात्रा में आए हैं। ये वैज्ञानिक खेतों में जाकर किसानों से बात करेंगे, उन्हें अनुसंधान के बारे में जानकारी देंगे। 

नौजवानों से करेंगे सरकार की योजनाओं पर बात 

उन्होंने कहा, इसके अलावा इस पदयात्रा में हम जनजातीय बहनों-भाइयों से भी चर्चा करेंगे। बहनों के सेल्फ हेल्प ग्रुप से भी चर्चा करेंगे, नौजवानों से भी केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बात करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी हम चर्चा करेंगे। सभी से चर्चा करके सार निकालेंगे कि आगे और क्या किया जा सकता है। जनता, नेता और प्रशासन सभी एक साथ बैठकर गंभीर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मन में तड़प है कि अपनी जनता के लिए सबसे अच्छा और बेहतर करें। हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे और परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

29 मई से वैज्ञानिक किसानों के द्वार

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए अब 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई जा रही है। एक टीम में 3 से 4 वैज्ञानिक होंगे जो गांव-गांव जाएंगे और उस गांव की और आसपास के क्षेत्र की जो एग्रोक्लाइमेट कंडिशंस हैं, वहां की मिट्टी में जो अलग-अलग पोषक तत्व हैं, वहां जलवायु परिवर्तन के असर, अलग-अलग फसलों में कीटों का प्रकोप है, इन सभी विषयों को समझकर, वैज्ञानिक, किसानों को सलाह देंगे और किसान भी अपने सवाल पूछेंगे, अपनी समस्याएं बताएंगे, ये संवाद एकतरफा नहीं बल्कि दो तरफा होगा।

लैब टू लैंड के लिए बना विकसित कृषि संकल्प अभियान

शिवराज सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक रिसर्च के बारे में बताएंगे कि इन परिस्थितियों में इस क्षेत्र में कौन सी फसल उपयुक्त है, कौन सी वैरायटी उपयुक्त है, कौन सा बीज लगाएं, कौन सा खाद कितनी मात्रा में डालें। अगर कहीं वायरस अटैक हो तो उससे फसलों को कैसे बचाएं, इसके साथ-साथ किसानों से भी कई चीजें निकलकर आएगी। किसानों की जरूरत के हिसाब से रिसर्च हो रहा है या नहीं तो किसानों से सुनकर रिसर्च की दिशा भी तय करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि लैब टू लैंड, यानी अनुसंधान खेतों तक पहुंचें, इसलिए ये विकसित भारत के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान बना है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *