Mp Weather: प्रदेश के 47 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी बरसेंगे बादल, 5 दिन बदला रहेगा मौसम


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मई महीने में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग की माने तो इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

प्रदेश में 15 जून तक मानसून आने की संभावना

देश में आज से मानसून का प्रवेश होने जा रहा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में आज  मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। प्रदेश में 15 जून तक मानसून आने की संभावना है। 36 जिलों में अच्छी प्री मानसून एक्टिविटीज देखने मिली है। यहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। 

भोपाल में मई के महीने में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई

भोपाल में मई के महीने में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं झाबुआ में 92.7, रतलाम में 82.1, धार 41.7 ,इंदौर में 77.1, देवास में 76.6 , नीमच में 67.8 , उज्जैन में 82.5 और मंदसौर में 67.3 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और आंधी की आशंका है। 

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *