लुटेरी दुल्हन मामले में एक और बड़ा खुलासाः एग डोनर से बनी लुटेरी दुल्हन, जल्द अमीर बनने अनुराधा पासवान गोरखपुर से भोपाल आई


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में बहुचर्चित लुटेरी दुल्हन मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में खुालासा हुआ कि एग डोनर से लुटेरी दुल्हन बनी थी। लुटेरी दुल्हन ने सबसे पहली शादी 2017 में की थी। लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान ने 2017 में विशाल नाम के युवक से लव मैरिज की थी। आपसी विवाद होने पर कुछ दिन बाद दोनों अलग अलग हो गए थे। अनुराधा पासवान गोरखपुर में एग डोनर करती थी। इस बीच अनुराधा की एक सहेली ने बताया कि भोपाल में एक डोनर को अच्छी रकम मिलते हैं। जल्द अमीर बनने की चाह में अनुराधा पासवान गोरखपुर से भोपाल आ गई।

22 मई महाकाल भस्म आरती: चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

भोपाल में कुछ दिन एग डोनर का काम करते हुए गोलू नाम के युवक के संपर्क में लुटेरी दुल्हन आई। गोलू उस गिरोह का सदस्य था जो फर्जी शादी करवाता था। लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान को हर शादी के एवज में 50 हजार मिलते थे। गिरोह के सदस्यों ने अनुराधा पासवान को निर्देश दिए थे कि शादी के 7 दिन के अंदर फरार हो जाना है। इकरारनामे के जरिए शादी कराई जाती थी। अनुराधा पासवान को अनाथ बताया जाता था।लोकल एजेंट के जरिए पूरा जाल बिछाते थे। गिरोह में गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर और सुनीता का नाम सामने आया है। ठग दूल्हे के परिवार से 2 से 5 लाख रुपए लेते थे। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *